ब्रेकिंग-CM धामी ने किये भारामल बाबा मंदिर में किये दर्शन और जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए की पूजा अर्चना।।

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों को कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी ने मन्दिर में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी बागेश्वर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

इस दौरान सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ संदीप कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री राजू बिष्ट, जन सम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, विनोद धामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

अहमद नदीम, अपर जिला सूचना अधिकारी, 7055007023

Ad_RCHMCT