ब्रेकिंग-पालिका की रेन बसेरा टीम ने बचायी विक्षिप्त की जान,हो रही सर्वत्र प्रशंसा।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- नगर पालिका की रेन बसेरा टीम ने ठंड में नहर किनारे पड़े हुये एक मानसिक विक्षिप्त को संयुक्त चिकिसालय में भर्ती कराकर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया।

जिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम के निर्देश पर पालिका की टीम ईओ भरत त्रिपाठी व सहायक स्वास्थ निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रात्रि में खुले हुये में सोने वाले लोगो को पालिका की कार से रेन बसेरे में ले जाकर उन्हें सुलाये जाने व पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाये जाने का काम बखूबी अंजाम दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

गतरात्रि पालिका की टीम ने शामिल ईओ भरत त्रिपाठी, सहायक स्वास्थ निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, वाहन चालक फरीद अहमद, पालिककर्मी सलीम अहमद, बॉबी कुमार ने एक मानसिक विक्षिप्त को कोसी बैराज रोड स्थित नहर के किनारे से रेस्क्यू किया व देररात्री में ही संयुक्त चिकिसालय ले जाकर उसकी जांचे व चोटों का उपचार कराया तथा उसे वहां भर्ती कराया तथा रविवार की सुबह उसकी खून की जांचे व ईसीजी बगैरह करायी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

समय से उपचार मिलने के कारण उक्त मानसिक विक्षिप्त की जान बच सकी। पालिका की इस टीम की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Ad_RCHMCT