BREAKING-(जनपद अल्मोड़ा) यहाँ खाई में मिला शव, एसडीआरएफ टीम ने किया रिकवर।।

ख़बर शेयर करें -

शुक्रवार को देर शाम एसडीआरएफ टीम को कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया है कि पांडुखोला में एकांत होटल के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है । चूंकि खाई गहरी है व अंधेरा भी हो गया है अतः शव को बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट सरियापनी से उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त शव को 200 मीटर गहरी खाई से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उक्त शव किसी पुरुष का है ,जिसकी उम्र लगभग 30 से 32 साल प्रतीत हो रही है। उक्त शव की अभी शिनाख्त नही हो पाई है।

Ad_RCHMCT