BREAKING-यहाँ हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा वन क्षेत्र मे हाथियों के झुंड ने ग्रामीण को मार डाला।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा वन क्षेत्र के पश्चिमी किलपुरा कक्ष के प्लांट संख्या- 14 में हाथियों के समुह ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उक्त अधेड की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने व्यक्ति को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक की पहचान उम्मेद सिंह बोरा पुत्र तेज सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी चटिया फार्म पोस्ट बिगराबाग, खटीमा उधम सिंह नगर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

वन क्षेत्राधिकारी किलपुरा जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण उम्मेद सिंह लकड़ी व घास के लिए सुबह जंगल आया था,उसी दौरान हाथी का समूह आ गया , जिसने उसको बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, बाद में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल खटीमा भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

वन विभाग की टीम ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बढ़ाया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार जल्द ही मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दी जायेगी। वहीं घटना के बाद व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया है,तो वहीं इलाके में हड़कंप मच गया।

Ad_RCHMCT