नैनीताल-15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड 19 टीकाकरण मेघा वैक्सीनेशन कल से होगा प्रारंभ,जिले मे ये होंगे सेंटर,रामनगर मे भी लगेगी इन सेंटरों मे।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए तथा वर्तमान समय में कोरोना के नये वेरीएंट ओमीक्रांन के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का मेघा वैक्सीनेशन लगाई जायेगी।

कार्यक्रम 03 जनवरी, 2022 से प्रारंभ किये जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया है कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में (कल) 03 जनवरी 2022 दिन सोमवार को 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड 19 टीकाकरण जनपद के शुरुआती दौर में ओखल कांडा के जीआईसी ओखलकांडा,खनस्यू,पटलोट, जीआईसी भीमताल जीआईसी डोगरा, भीमताल, जोलीकोट, रामगढ़ के जीआईसी सतबूगा, नथुवाखान,जीआईसी, बेतालघाट के जीआईसी खैरना, बेतालघाट जीआईसी, कोटाबाग राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जीआईसी डोनपरेग, जीआईसी पटलोट, बेरीपडाव के जीआईसी गोजा मोहन इंटर, जीआईसी करनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज नारायनपुर रामनगर के जीजीआईसी रामनगर, जीआईसी रामनगर, मोटाहल्डू के दानू इंटर कॉलेज, जीआईसी लाल कुआं, जीआईसी मोती नगर, बाल भारती विद्या मंदिर मदिर मोटाहालडु, जीजीआईसी चोरगलिया,पीएसएमएस इंटर कॉलेज कुंवरपुर, जीआईसी फूलचौड, जीआईसी जमन सिंह, जीआईसी काठगहेरीया, महर्षि विद्या मंदिर देवल चैडा, एवं हल्द्वानी शहर के सरस्वती शिशु मंदिर हीरानगर, जीआईसी हल्द्वानी, खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी मैं लगवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीक टीकाकरण सेंटर पर आकर अपने बच्चों को अवश्य टीका लगवाएं व अपनेआसपास के बच्चों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना रह पाए।

Ad_RCHMCT