देहरादून-राज्य मे फिर बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ,आज 259 नये मामले तो 110 कोरोना को हराकर घर गये,देखिये अपडेट।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड राज्य में राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना के नए मामलों में भारी वृद्धि हुई है आज राज्य के नैनीताल और देहरादून में अधिक मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड राज्य में पिछले 6 महीनों के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। तो वहीं, रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 259 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के वन मंत्री ने किया कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 'ऑपरेशन मानसून-2026' का शुभारम्भ, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 110 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल 506 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा नैनीताल जिले में 91 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देहरादून में 77, हरिद्वार में 15, अल्मोड़ा में 1, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में 5, पौड़ी गढ़वाल में 28, और उधमसिंह नगर में 34 केस आये है। जिसके साथ राज्य मे कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 345464 हो गया और कुल मौत 7419 हुई है। देखिये हैल्थ बुलेटिन।।

Ad_RCHMCT