BREAKING-यहाँ पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन को किया सीज।।

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपने अपने थानाक्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाकर नशे का अवैध कारोबार करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

शनिवार को उ0नि0 मोहन सिंह सौन द्वारा मृत्युजंय मन्दिर के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK01TA-3439 Ford figo Aspire कार को रोककर चैक किया गया जिसे चालक गोविन्द सिंह अधिकारी उम्र 34 वर्ष पुत्र भगवान सिंह अधिकारी निवासी दूनागिरी रोड सदर बाजार द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा चलाते हुए पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमती करीब 01 लाख 30 हजार रुपया परिवहन करते हुए बरामद होने पर चालक को 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 मोहन सिंह सौन
  2. का0 मौ0 शाहिद
  3. संविदा चालक केशव दत्त
Ad_RCHMCT