BREAKING-शराब तस्करो पर बढ़ता पुलिस का शिकंजा नैनीताल पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही में 21 पेटी शराब के साथ 02 को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

शराब तस्करो पर बढ़ता पुलिस का शिकंजा नैनीताल पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही में 21 पेटी शराब के साथ 02 को किया गिरफ्तार।।

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण/ निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा शराब और नशा तस्करो के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

आज इसी क्रम में अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में मुखानी पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में शांति व्यवस्था/वाहन चेकिंग के दौरान दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र रंजीत राम निवासी काठगोदाम को 15 पेटी नॉटी बॉयज व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवम 02 पेटी देशी शराब गुलाब कुल 17 पेटीअवैध शराब जिनकी कीमत लगभग 66 हजार रुपए है के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

थाना बेतालघाट द्वारा 3 पेटी गुलाब मार्का और 1 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉल कुल 4 पेटी के साथ हीरा सिंह पुत्र नर सिंह को गिरफ्तार किया।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुखानी और बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी,उ0नि0 कृष्ण गिरी प्रभारी चौकी आरटीओ रोड,उ0नि0 संजय कुमार,का0 श्याम सिंह डांगी, का0 चंदन सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT