BREAKING-उत्तराखंड-सूत्रों की माने तो भाजपा आज जारी कर सकती है अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-सूत्रों की माने तो भाजपा आज जारी कर सकती है अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची।।

राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है वहीं कांग्रेस भाजपा ने भी अपनी एक एक लिस्ट जारी कर दी है।

उत्तराखंड में भाजपा आज 11 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है । अब तक भाजपा ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। माना जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय आलाकमान आज शाम को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

प्रत्याशियों के नामांकन के लिए भी अब केवल 2 दिन बचे हैं, सूत्रों के अनुसार यह भी खबर है कि भाजपा के कई सीटों में बगावत को देखते हुए इन 11 सीटों में भाजपा काफी माथापच्ची कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बीजेपी के सूत्रों ने यह भी बताया है कि इन्हीं 11 सीटों को घोषित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

गौरतलब है कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा में भी पहली सूची जारी होने के बाद 10 विधायकों के टिकट काटे गए और कई जगह बगावत भी शुरू हुई है।

पार्टी हल्द्वानी, लालकुआं,रुद्रपुर, डोईवाला सहित सभी 11 विधानसभा सीटों पर अच्छी तरह होमवर्क कर टिकट देगी।

Ad_RCHMCT