रामनगर-हरीश रावत के लिए प्रचार करने मैदान में आई माया उपाध्याय,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर पहुंची कुमाऊनी गायक कलाकार माया उपाध्याय हरीश रावत के पक्ष में वोट देने की की अपील।

जहां एक तरफ रामनगर में हरीश रावत का टिकट फाइनल होने के बाद रणजीत रावत के सहयोगी व कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके आवास पर डटे हुए हैं और वहां पर आगे की रणनीति बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वहीं दूसरी ओर रामनगर पहुंची कुमाऊनी गायक कलाकार माया उपाध्याय ने प्रेस वार्ता करते हुए हमसे खास बातचीत में कहाँ कि एक उत्तराखंडीयत के नाते मैं हरीश रावत के साथ जुड़ी हूं और उनकी बोली विचारों में हमेशा से ही उत्तराखंडियत झलकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

हरीश रावत हमेशा उत्तराखंडी की ही बातें करते हुए नजर आते हैं माया उपाध्याय ने कहा कि इसी नाते मैं व्यक्तिगत तरीके से उनके साथ जुड़ी है और उन्हीं के लिए रामनगर पहुंची हुँ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा हरीश रावत है उनको रामनगर विधानसभा सीट से जिताना है और फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

बता दें अब माया उपाध्याय हरीश रावत के लिए प्रचार का काम रामनगर में करेंगी, स्टार प्रचारक के रूप में हरीश रावत के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगी।

Ad_RCHMCT