BREAKING-शनिवार से जंगल मे लापता हुए बुजुर्ग को SDRF ने सकुशल ढूंढकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

जंगल मे लापता हुए बुजुर्ग, SDRF ने सकुशल ढूंढकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।

कल मंगलवार को जनपद देहरादून में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि उसके पिताजी श्यामदास, उम्र- 75 वर्ष, निवासी – प्रवेश विहार, नबादा, थाना नेहरू कॉलोनी मिनी मसूरी जंगल में पिछले शनिवार से लापता है।

परिजनों तथा अन्य द्वारा बहुत ढूंढने के बाद भी जब उनका कोई पता नही चल पाया तो प्रभावी सर्चिंग हेतु SDRF रेस्क्यू टीम से सहायता मांगी गई।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी सुशील कुमार के हमराह मौके के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम द्वारा जंगल के संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई, परन्तु उनका कुछ पता नही चल पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

आज प्रातः पुनः आरक्षी दीपक पंत के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु जंगल में पहुँची। जंगल में अनेक दुर्गम स्थानों, झाड़ी, गदेरे आदि व्यवधानों को पार करते गहन सर्चिंग के उपरांत बुजुर्ग व्यक्ति को जंगल के बीच से SDRF टीम द्वारा ढूंढ लिया गया।

उक्त बुज़ुर्ग व्यक्ति पानी व खाना न मिलने के कारण अत्यधिक कमजोर दशा में थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा उन्हें पीठपर बैठाकर मुख्य मार्ग तक लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

परिजनों द्वारा उनकी पहचान की गई। उनको सकुशल देखकर परिजन अत्यन्त प्रसन्न हुए। आवश्यक उपचार हेतु उन्हें लाकर नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण आरक्षी दीपक पंत

  1. आरक्षी मुकेश सिंह
  2. आरक्षी योगेश रावत
  3. वाहन चालक सूरज
  4. टेकनीशियन सुशील कुमार
  5. टिंकू सिंह
  6. सौरभ
Ad_RCHMCT