ब्रेकिंग-रामनगर से गुमशुदा महिला को नैनीताल पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद,परिजनों ने जताया आभार।।

ख़बर शेयर करें -

दिनांक 21 अगस्त 2022 को रामनगर के पीरूमदारा निवासी एक व्यक्ति द्वारा रामनगर पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी पत्नी घर से बाजार को गई थी और घर वापस नहीं लौटी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर रामनगर पुलिस ने गुमशुदा की खोजबीन शुरू कर दी।

काफी प्रयासों, पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेजों व लोकेशन के आधार पर आखिर गुमशुदा महिला को आज शनिवार को प्रभारी चौकी प्रभारी पीरूमदारा व टीम द्वारा हरियाणा के फरीदपुर नोएडा के सेक्टर 15,अजरौदा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

महिला को घर वापस पाकर परिवारजनों के घर की खुशियां लौट आई तथा नैनीताल पुलिस का तहे दिल से आभार जताया।

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी पीरूमदारा,म0का0 मेघा बिष्ट।,कानि0 परमिंदर सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT