BREAKING-गुजरात से हरिद्वार घूमने आया युवक पैर फिसलने के कारण बहा ,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने डूबे युवक के शव को किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

गुजरात से हरिद्वार घूमने आया युवक पैर फिसलने के कारण बह गया,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने डूबे युवक के शव को किया बरामद,देखिये वीडियो।।

परमार्थ घाट पर गंगा नदी में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आज बरामद कर लिया गया है।

एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम कल से उक्त युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

सोमवार को उक्त युवक के डूबने की सूचना एसडीआरएफ को प्राप्त हुई थी। उक्त युवक तकरीबन तीस लोगों के ग्रुप के साथ गुजरात से हरिद्वार घूमने आया था।

जिसके उपरांत वह परमार्थ घाट पर नहाने गया था और अचानक पैर फिसल जाने के कारण पानी के बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम द्वारा कल से लगातार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था व आज मंगलवार को सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम के डीप डाइवर्स द्वारा पानी की गहराई में जाकर उक्त युवक नाम तुषार पुत्र अजय राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी P. S गांधी ग्राम जिला राजकोट गुजरात के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

एसडीआरएफ टीम से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम आरक्षी ओम प्रकाश, आरक्षी विक्रम नेगी आरक्षी अनिल कोटियाल, फायरमैन लक्ष्मण पैरामेडिक्स अमित व चालक कपिल कुमार सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे।

Ad_RCHMCT