विश्व जल दिवस पर स्वयंसेवियों ने ली जल संरक्षण की शपथ।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई।

स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। जल दिवस के अवसर पर जनसमाज को जल संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जगमोहन सिंह नेगी ने स्वयंसेवियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

जीआईसी रामनगर के प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण सिंह ने स्वयंसेवियों के द्वारा किये जा रहे स्वच्छता अभियान और श्रमदान के कार्य की सराहना करते हुए अपने अपने घरों और गांव में वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के योग विभाग से डॉ.नितिन ढोमणे ने स्वयंसेवियो को प्राण ऊर्जा को संरक्षित कर उसका सदुपयोग कर जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

समाजसेवी योगगुरु सोबन सिंह रावत ने कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर युवा स्वयंसेवियों को योग के प्रति प्रेरित किया।

साथ ही महाविद्यालय से योग प्रशिक्षक मुरलीधर कापड़ी ने मानसिक स्वास्थ्य एवं योग में अन्तर्सम्बन्ध का मानव जीवन में महत्व बताया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

जंतु विज्ञान विभागप्रभारी डॉ.भावना पंत ने विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर भू जल के महत्व तथा संरक्षण के बारे के जानकारी दी।

वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ.के.के.पंत ने स्वयंसेवियों को समय प्रबंधन का महत्व बताया। स्वयंसेवी प्रेम सिंह बोरा,सौरभ बिष्ट तथा प्रयोगशाला सहायक नंदन सिंह रौतेला का विशेष सहयोग रहा।

Ad_RCHMCT