BREAKING-रामनगर में यहाँ एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-विकास खण्ड के ग्राम मालधनचौड के समीप पटरानी के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात रामनगर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मलधनचौड के समीप पटरानी के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने चौकी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके से एक बाइक भी बरामद करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई शुक्रवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नरेश निवासी अफजलगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा तथा उसके बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT