ब्रेकिंग:-उधमसिंहनगर पुलिस की नशा कारोबारियों पर कार्यवाही लगातार जारी, 50 ग्राम स्मैक के साथ उमर को एनटीएफ टीम ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद उधमसिंह नगर की ANTF टीम को जनपद उधमसिंह नगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

जिस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में ANTF उधम सिंह नगर टीम व थाना रुद्रपुर पुलिस ने साथ मिलकर संयुक्त चैकिंग कर ग्राम लम्बाबड की ओर सतीश धीक की राईस मिल से करीब 200 मीटर आगे रुद्रपुर पर एक सन्दिग्ध मो0सा0 संख्या बिना नम्बर स्प्लेण्डर प्लस रंग काला को रोका

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

तो मो०सा० सवार व्यक्ति एकदम से सकपका गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से गाड़ी रोककर उतरकर पकड लिया। पकडे गये व्यक्ति जिसने अपना नाम मौ०उमर पुत्र स्वo मौ० अहमद हुसैन निवासी ग्राम गुडलिया इमामबाडे के पास थाना मीरगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष बताया।

जामा तलाशी में मौ० उमर द्वारा पहनी पेन्ट की बायी जेब से 50.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुए। अवैध स्मैक के सम्बन्ध में पूछा तो मौ०उमर उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह स्मैक फतेहगंज पश्चिम जिला बरेली से इमरान नाम के व्यक्ति से लेकर आता हूं और मोन्टी मनप्रीत निवासी अमरपुर रुद्रपुर को लाकर देता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

अभियुक्त मौ०उमर उपरोक्त के विरुद्ध धारा 8/22/60 NDPS ACT और इमरान निवासी फतेहगंज बरेली व मनप्रीत उर्फ मोन्टी निवासी अमरपुर के विरुद्ध 29 सपठित NDPS ACT का अभियोग एफ. आई. आर. न0- 613/2022 थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त
1- मौ०उमर पुत्र स्व0 मौ० अहमद हुसैन निवासी ग्राम गुडलिया इमामबाडे के पास थाना मीरगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश

धारा 29 NDPS एक्ट के अभियुक्त
1- इमरान निवासी फतेहगंज बरेली उत्तर प्रदेश ।
2- मनप्रीत उर्फ मोन्टी निवासी अमरपुर रुद्रपुर उ0सिंहनगर

बरामद माल —

1- 50.56 ग्राम अवैध स्मैक
2-01 अदद मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर

Ad_RCHMCT