BREAKING-विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में वांछित गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 लाख रूपये की चोरी का माल बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में वांछित गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 लाख रूपये की चोरी का माल बरामद।

जनपद देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शिकायतकर्ताओ द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर से ज्वैलरी चोरी व क्लीनिक से नगदी चोरी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना क्षेत्र में हुई उक्त चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्तों तथा ईनामी अपराधियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था। किन्तु 15 अप्रैल 2022 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोगों में वांछित चल रहे शातिर चोर एहसान पुत्र इस्लाम नि0 शाहपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को कस्बा कलसिया थाना बेहट जनपद सहारनपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

अभियुक्त के कब्जे से जनपद देहरादून के विभिन्न थानो में पंजीकृत चोरी के 05 अभियोगो से सम्बन्धित लगभग 20 लाख रु0 का माल बरामद किया गया।

Ad_RCHMCT