उत्तराखंड-(BREAKING) बलेनो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त,2 की मौत,3 घायल।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) बलेनो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त,5 लोग थे सवार,2 की मौत,3 घायल।।

देहरादून-कालसी, हाजा रोड पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना कालसी द्वारा सूचना मिली कि हाजा दसों रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बलेनो
UK07 DW 9656 थी, जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

घायलों का नाम :-

  1. रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्री श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष
    नंबर
  2. संजय चौहान पुत्र श्री महावीर सिंह उम्र 30 साल
    नंबर
  3. जय सिंह चौहान पुत्र श्री धरम सिंह उम्र 35

मृतक के नाम

  1. प्रीतम सिंह पुत्र श्री महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष
  2. बर्दावार सिंह पुत्र श्री जगत सिंह उम्र 25 वर्ष
Ad_RCHMCT