बस हादसा अपडेट- तीन महिला तीर्थयात्रियों की मौत, पांच गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है। जबकि जबकि पांच यात्रियों को ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है। बस गंगोत्री से उत्तरकाशी वापस जा रही थी।

मंगलवार देर रात करीब 9 बजे गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गंगोत्री से  दर्शन कर वापस उत्तरकाशी लौट रही बस में कुल 29 यात्री सवार थे, जिनमें तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

चालक समेत गंभीर घायल पांच लोगों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार  जिला अस्पताल में चल रहा है।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीमें रात मौके पर पहुंची। देर रात दस बजे तक चले रेस्क्यू कार्य के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लेकिन इस बीच घायल तीन यात्रियों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बस में यूपी, दिल्ली, मुंबई आदि विभिन्न राज्यों के यात्री सवार थे। डीएम डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि बस दुर्घटना में तीन की मौत हुई है और 26 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

गंभीर रूप से घायल वाहन चालक विजय कुमार को भी एम्स रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में भी डीएम बिष्ट रात में घायल यात्रियों का हालचाल जानने पहुंचे। वहीं रेस्क्यू की कमान संभालने रात घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बस में चालक और परिचालक सहित कुल 29 लोग सवार थे।

बस में सवार सभी यात्री गंगोत्री धाम के दर्शन कर वापस उत्तरकाशी की ओर लौट रहे थे। उत्तरकाशी के डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि रेस्क्यू कार्य पूरा हो गया है। दुर्घटना स्थल से छह एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

उधर, उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दूरभाष पर डीएम से से बात कर गंगगानी में बस दुर्घटना के घायलों की स्थिति जानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि जिला अस्पताल समेत हायर सेंटर को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट करने के भी प्रशासन को निर्देशित किया है। 

Ad_RCHMCT