बिग ब्रेकिंग-रामनगर के धनगढ़ी नाले में पलटी बस,मची चीख- पुकार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। यहां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस धनगढ़ी नाले में पलट गई। गनीमत रही कि बस पानी के बहाव में नहीं बही। इससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में कई यात्री चोटिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 309 पर धनगढी नाले पर एक निजी बस पलट गई है। बरसाती नाले को पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है। राहत की खबर है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। धनगढी नाले में मानसून के दौरान हर वर्ष जलस्तर बढ़ता है,

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

इस दौरान नाले को पार करने वाले वाहन चालक और उसमें सवार लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है। बीते कई वर्षों से लगातार मानसून के दौरान धनगढी नाले में कई लोगों की जानें चली गयी है। नाले के ऊपर पुल निर्माणाधीन है, कभी निर्माण एजेंसी की अपनी वजह से तो कभी फॉरेस्ट बोर्ड की आपत्तियों की वजह से पुल का निर्माण रुकता रहता है। कुल मिलाकर धनगढी नाले के ऊपर पुल निर्माण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

Ad_RCHMCT