यहां खेत में गेहूं काटते आई नजर कैबिनेट मंत्री

ख़बर शेयर करें -



विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

इस दौरान मंत्री ने उनका हाल चाल जाना और उन्हें सम्मानित भी किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन


वहीं, महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए, इस दिशा में काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉ.अखिलेश मिश्र केदारावाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान एवं किसान भाई मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT