शहर में नहीं लगेगा जाम ,पुलिस ने तैयार किया प्लांन

ख़बर शेयर करें -

वीकेंड पर पर्यटकों के वाहनों के दबाव से लगने वाले जाम पर लगाम लगाने के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को शहर के अंदर आने से रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस ने व्यवस्था बना ली है। डायवर्जन पॉइंट चयनित करने के साथ ही आगे के मार्गों पर साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील


पर्यटक हिल स्टेशन पर जाने के साथ ही वापस लौटते वक्त इन रूट का उपयोग करेंगे इसके लिए ट्रैफिक ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी का कहना है कि चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्लान तैयार किया है। इससे आने वाले दिनों में शहर में जाम की स्थिति से लोगों को राहम मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग


हरिद्वार रोड पर जोगीवाला चौक के पास, सहारनपुर रोड पर शिमला बायपास तिराहा और चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक को टूरिस्ट डायवर्जन पॉइंट बनाया गया है।रूट पर आगे जहां भी कट है,वहां साइन बोर्ड लगाए गए हैं। ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी ना हो। यह व्यवस्था लिखी गई है जिससे शहर में जाम की स्थिति ना बन सके।

Ad_RCHMCT