उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जनमन योजना में बड़ी लापरवाही, सीडीओ ने उठाया सख्त कदम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को वंचित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। हरिद्वार की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे ने इस मामले की गहन जांच के बाद सख्त कार्रवाई की है।

ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में हुई जांच में पता चला कि योजना के लिए कुल 45 परिवारों को अपात्र घोषित किया गया था, जबकि पुनः जांच में तीन परिवार वास्तव में पात्र पाए गए। खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल की रिपोर्ट में बताया गया कि सिस्टम द्वारा रिजेक्ट किए गए 44 परिवारों और क्षेत्रीय स्तर पर अस्वीकृत एक परिवार की समीक्षा में तीन परिवार पात्र निकले, जबकि 42 परिवार योजना के मानकों के अनुसार अपात्र थे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने इस चूक को बेहद गंभीर बताया और इसे योजना के सही लाभार्थियों को वंचित करने वाली लापरवाही करार दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी के ग्राम विकास अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका एक माह का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही, विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के पात्र लाभार्थियों को वंचित करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Ad_RCHMCT