चारधाम यात्रा-यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पर्यटन मंत्री ने किया औचक निरीक्षण।।

ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा-यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पर्यटन मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश-प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा को लेकर बेहद सजग होने के साथ-साथ यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में लगे हैं।

इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थित कमियों को इंगित करते हुए तत्काल रिपोर्ट समिट करने को कहा है।

प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र,भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

उन्होंने वहां स्थित शौचालयों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अन्य कमियों को इंगित कर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है ताकि उसके बाद कार्यवाही की जाए।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित भारत भूमि पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण लिए उनके द्वारा 198.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए “अतिथि देवो भवः” की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें।

परीक्षण के दौरान उनके साथ जीएमवीन के पूर्व निदेशक पंकज भट्ट, अधिशासी अभियंता नगर निगम की मौजूद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT