अस्पताल में बवाल: इमरजेंसी में मारपीट से मची अफरा-तफरी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में छेड़खानी की घटना के बाद राजधानी के दून अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात विवाद के चलते बवाल मच गया। अचानक दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिससे स्थिति हाथ से निकल गई। मारपीट के दौरान डॉक्टरों और अन्य मरीजों के बीच हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

जानकारी के अनुसार, मामला अलग-अलग समुदायों के बीच छेड़खानी को लेकर विवाद से शुरू हुआ। एक पक्ष इमरजेंसी में अपना मेडिकल कराने आया, तभी दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया और हंगामा करने लगा। डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया, लेकिन फिर भी दोनों पक्षों के बीच लड़ाई जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

आखिरकार, अस्पताल की इमरजेंसी में फिलहाल एक पक्ष के लोगों का मेडिकल कराया गया है। इधर इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय प्रशासन की स्थिति को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।

Ad_RCHMCT