चारधाम यात्राः यमुनोत्री धाम के दर्शन को जा रहे श्रद्घालु की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही एक दुखद खबर सामने आई है। यात्रा के पहले ही दिन एक श्रद्धालु की मौत होना बताया गया है।

दरअसल, शनिवार दोपहर यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए घोड़े पर रवाना गुजरात के यात्री की सांस संबंधी परेशानी के जूझने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मई की गर्मी के बीच केदारनाथ धाम में पड़ी ताजा बर्फ -4° तापमान

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कनक सिंह पुत्र सोबन सिंह उम्र 62 वर्ष जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले। भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे ओर उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें यात्रा अस्पताल जानकी चट्टी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर ब्रिडकुल को रेगुलेटरी बॉडी बनाने व जागेश्वर धाम में रोपवे शामिल करने के निर्देश दिए।

जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे, जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Ad_RCHMCT