पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने उठाई यह मांग

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। धारचूला के स्यांकुरी से अपने घर पनियार जुम्मा जा रहे एक व्यक्ति की एलगाड़ के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक के भाई करन सिंह ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 36 वर्षीय जमन सिंह पुत्र सोबन सिंह पनियार जुम्मा किसी कार्य के लिए स्यांकुरी गए थे। घर वापसी के दौरान एलगाड़ के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 20 मीटर खाई में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

कोतवाली धारचूला से एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर उसे धारचूला सीएचसी में लाया गया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

मृतक के भाई करन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार में एक मात्र कमाऊं सदस्य था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को ठोस मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Ad_RCHMCT