तीन मोबाइल लूट ले गए थे बाइक सवार, अब पुलिस ने दबोचे

ख़बर शेयर करें -

रूड़की।  कोतवाली सिविल लाईंस पुलिस ने मोबाईल लूटकर बाईक से फरार होने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि बीती 31 जनवरी को शुभपाल निवासी मोहनपुरा रूड़की से दो बाईक सवार लुटेरों ने उसका मोबाईल छीन लिया था और वे बाईक द्वारा फरार हो गये थे। पुलिस द्वारा लुटेरों की तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

पुलिस ने आज लुटेरों सोनू पुत्र विनोद व रोहित पुत्र मांगे राम निवासी ग्राम कुरडी कोतवाली मंगलौर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके द्वारा शुभपाल से लूटा हुआ ओप्पो मोबाईल भी बरामद कर लिया है।

Ad_RCHMCT