ब्रेकिंग-वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती घोटाले में चार्जशीट दाखिल, ये बने आरोपी

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड में वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती 2016 में धांधली को लेकर एसटीएफ ने छह और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोर्ट में करीब साढ़े चार हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण


इस चार्जशीट में पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल और परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को आरोपी बनाया गया है।


इसके साथ ही एसटीएफ ने परीक्षा कराने वाली कंपनी के डायरेक्ट राजेश चौहान, संजीव चौहान, और विपिन बिहारी के खिलाफ भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण


इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले हो चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वहीं, एसटीएफ का कहना है हाकम सिंह, केंद्रपाल और चंदन मनराल के खिलाफ जल्द चार्जशीट दााखिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत


बता दें कि यह भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी। इस मामले में विजिलेंस ने 2020 में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, 2022 में यह मामला एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया गया था।

Ad_RCHMCT