मुख्यमंत्री धामी ने संजीवनी किट की लॉन्च, चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संजीवनी किट का भी शुभारंभ किया, जिसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान देगी, विशेषकर चार धाम यात्रा के सफल संचालन में। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिक्स सिग्मा द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाएं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सहायक सिद्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा और देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि: छूटे हुए शहीदों के पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं

सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज के तहत आदि कैलास यात्रा, केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा, मध्यमहेश्वर यात्रा, तुंगनाथ यात्रा और रुद्रनाथ यात्रा जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर कैंप लगाकर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, संजीवनी किट में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयां और पोर्टेबल आईसीयू उपकरण शामिल हैं, जो हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

इस कार्यक्रम में विधायक खजान दास, पुनीत मित्तल, सीईओ सिक्स सिग्मा प्रदीप भारद्वाज, डॉ. अनिता भारद्वाज, डॉ. परवेज़, डॉ. भारत शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT