उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं के लिए आवंटित हुए इतने करोड़, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के लिए विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए इस वर्ष के बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित किए जाने पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

उन्होंने कहा कि इस धनराशि से राज्य में रेल सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य महत्व की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। 2026 तक इस परियोजना के पूर्ण होने की पूरी संभावना है। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यहित की बागेश्वर टनकपुर बागेश्वर गैरसैंण ऋषिकेश-उत्तरकाशी तथा देहरादून सहारनपुर रेलवे लाइनों की डीपीआर तैयार किए जाने तथा 03 रेल परियोजनाओं का कार्य गतिमान है। 

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, हर्रावाला, काशीपुर, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआँ, रामनगर, रूड़की तथा टनकपुर रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किये जाने की योजना पर भी केंद्र सरकार का आभार जताया है।

Ad_RCHMCT