किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, नाबालिग को भेजा बाल सुधार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

पुलिस के मुताबिक, शिवपुरी की एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन तेज की और मुखबिर की जानकारी पर लड़की को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट से सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो श्रमिकों को गिरफ्तार किया, जिन पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग से दुष्कर्म किया। तीसरे आरोपी को जो नाबालिग था, बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सावेज और साकिर के रूप में की गई है, जो गंगनहर, रुड़की, हरिद्वार के निवासी हैं। तीसरा आरोपी, जो नाबालिग है, उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है, लेकिन रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

यहां तक कि एक आरोपी खुद नाबालिग था, जो निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट पर श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Ad_RCHMCT