बिग ब्रेकिंग-रामनगर मे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार हुआ तमंचाधारी युवक, देशी तमंचा व कारतूस बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर- पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम कोसी बैराज से आगे तिराहे पर मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इसी बीच एक मुखबिर ने टेड़ा गांव के रपटे के पास तिराहे पर एक टैटू वाले युवक के पास तमंचा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए वाले एक युवक को रोककर उससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुरेन्द्र सिह अधिकारी उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह अधिकारी निवासी शान्तिकुंज गली नं. 3 लखनपुर बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

तलाशी लेने पर सोनू के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर दो अदद कारतूस (एक खाली व एक भरा) बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल तालिब हुसैन, सुरजीत राणा, विपिन शर्मा, महबूब आलम आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT