उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather  देहरादून – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कुछेक जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम चेतावनी:
राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना है। मैदानी इलाकों में भी गर्जन के साथ बिजली गिरने और झोकेदार हवाओं की आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

देहरादून का हाल:
राजधानी देहरादून में दिन भर आसमान मुख्यतः साफ़ से आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा


• सूर्योदय: 05:17 बजे
• सूर्यास्त: 19:14 बजे
• चंद्रोदय: 08:08 बजे
• चंद्रास्त: 22:51 बजे
मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनज़र, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

Ad_RCHMCT