देवभूमि का पवित्र जल लेकर सूर्य देव की भव्य जलाभिषेक यात्रा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु कुशीनगर के लिए कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा देशभर की 151 पवित्र नदियों से एकत्र किए गए जल को लेकर कुशीनगर पहुंचेगी, जहां भगवान सूर्य की प्रतिमा का जलाभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

इस पावन अभियान के अंतर्गत देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से भी जल एकत्र किया गया है, जिसे कलश में भरकर विशेष पूजा अनुष्ठान के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

सीएम धामी ने कहा कि यह यात्रा देश की आध्यात्मिक परंपराओं को जोड़ने वाला एक पुण्य कार्य है, जो देश की नदियों, श्रद्धा और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोता है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय, तथा समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT