उत्तराखंड पंचायत चुनाव से पहले बरामद हुआ विस्फोटक ज़खीरा, कार में छिपा था बारूद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में देहरादून जनपद की त्यूणी थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल रंग की तार का रोल, और एक बंडल बत्ती बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पुलिस चेकिंग के दौरान कार में सवार तीन युवक—रिंकू, रोहित और सुनील—विस्फोटक सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंचायत चुनाव के मद्देनजर पूरे जनपद में सख्त निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने इस बरामदगी को गंभीर सुरक्षा चिंता मानते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी माहौल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

Ad_RCHMCT