भवाली बाईपास पर रोड कटिंग का कार्य दो माह में पूरा करें : कमिश्नर रावत

ख़बर शेयर करें -

जायजा…..
कमिश्नर ने किया सेनीटोरियम से तिरछाखेत और सेनेटोरियम से भवाली बाईपास का निरीक्षण
बोले, बाईपास का भवाली सेनेटोरियम वाला हिस्सा पर्यटन सीजन में खोला जाएगा

नैनीताल। कॉर्बेट हलचल
कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को भवाली में राष्ट्रीय राजमार्ग के सेनीटोरियम से तिरछाखेत और सेनेटोरियम से भवाली 7.5 किमी नवनिर्माणधीन बाईपास का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने लोनिवि के मुख्य अभियन्ता दीपक गुप्ता और अधिशासी अभियन्ता मदन मोहन पुण्डीर के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


रोड कटिंग का 2.5 किमी का काम बाकी
इस दौरान अधिशासी अभियन्ता ने आयुक्त को बताया कि  7.5 किमी के बाईपास में सेनेटोरियम से तिरछाखेत की ओर रोड कटिंग का 2.5 किमी कार्य बाकी है, जबकि सेनेटोरियम से भवाली वाले मार्ग में पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। कुमाऊँ कमिश्नर अधिकारियों को निर्देश दिये हैं रोड कटिंग का बाकी कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण


पार्ट-2 के कार्य का तत्काल एस्टिमेट भेजें
साथ ही पार्ट-2 के कार्य का तत्काल एस्टिमेट बनाते हुए शासन को पत्र भेजना सुनिश्चित करें ताकि आगामी सीजन में सेनेटोरियम से तिरछाखेत के बाईपास को यातायात के लिए प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बाईपास बनने से जहॉ भवाली बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा वहीं पर्यटकों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

यह लोग रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका परिषद भवाली अध्यक्ष संजय वर्मा, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजिश खालिद, मीनाक्षी, नगरपालिका परिषद् भवाली अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, लोनिवि जेई कमल किशोर आदि।  

Ad_RCHMCT