कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गृहकर्मियों की कार्यशाला का समापन रिनेसा कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन विश्राम गृहकर्मियों को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कुशलता प्रदान करने हेतु रिनेसा कॉलेज के सहयोग से संचालित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण की अवधि प्रशिक्षणार्थियों ने गेस्ट रिसेप्सन फूड प्रिपेरेशन और फूड सर्विस व गेस्ट रूम मैनेजमेन्ट समेत इन्ड्रस्टी स्टैण्डर्ड को जाना।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

प्रशिक्षुओं को फूल रेसिपिस, काटिनेन्टल सॉस, भारतीय व्यंजन व स्वीट डिशेस आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। रूम डिविजन मैनेजमेन्ट ट्रेनिंग में बैंड मेकिंग, गेस्ट रूम की साज-सज्जा सहित कई क्रियाकलापों का डेमोस्ट्रेसन दिया गया। फूड सर्विस डिपार्टमेंट की ओर से नैपकिन फोल्डिंग सर्विस स्टाइल्स के डेमोस्ट्रेसन दिया गया व अभ्यास भी कराया गया। इसके अतिरिक्त संप्रेषण कला हॉस्पिटेलिटी के महत्व पर भी प्रशिक्षकों द्वारा चर्चा की गई। समापन कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

प्रबन्ध निदेशक आलोक गुसाई, निदेशक कुणाल मदान ने सभी प्रक्षिणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रिनेसा कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षणार्थी अपने कार्य को और बेहतर तरीके से कर पाने में सफल होगें।

Ad_RCHMCT