लिव इन प्रेमी का कबूलनामा, मां को सबक सिखाने के लिए बेटे की हत्या

ख़बर शेयर करें -

पिरान कलियर (रुड़की)। कॉर्बेट हलचल

कासिफ ने ही अवैध संबंध के शक में प्रेमिका मुस्कान को सबक सिखाने के लिए उसके 12 साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया। कासिफ की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को ये खुलासा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने किया। हालांकि अभी बच्चे का शव नहीं मिला है। हत्यारोपी कासिफ पर पूर्व में भी हत्या, लूट समेत करीब 10 मामले दर्ज हैं।

मां-बेटा बनकर लिव इन रिलेशन में रहते थे
एसपी देहात ने सिविल लाइंस कोतवाली, रुड़की में प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 दिसंबर को कंट्रोल रूम में एक महिला ने अपने छोटे बेटे की हत्या का आरोप बड़े बेटे पर लगाकर शिकायत की थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि महिला जिसे अपना बड़ा बेटा बता रही थी, वह उसका प्रेमी है। दोनों लिव इन में किराए के कमरे में रह रहे थे। पूछताछ में महिला ने माना कि आरोपी उसका बेटा नहीं बल्कि प्रेमी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

प्रेमी से झगड़े के बाद बेटा लापता 
उसने बताया कि शुक्रवार रात कासिफ उर्फ गोविंदा निवासी सीलमपुर नाले के पास नई दिल्ली, नशे की हालत में आकर गाली-गलौज करने लगा। उससे डरकर वह दरगाह में चली गई थी। कमरे में उसका 12 साल का बेटा आयान था। सुबह आकर देखा तो दोनों गायब थे। उसने शिकायत पुलिस में दी।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो कासिफ सिर पर एक पोटली रखकर ले जाते दिखा। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को लोकेशन के आधार पर भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने बच्चे का शव कंबल और बोरी में लपेटकर नहर में फेंक दिया है। उसे मुस्कान पर शक था कि उसका संबंध अन्य किसी व्यक्ति से भी है। इस बात को लेकर ही घटना वाली रात झगड़ा हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

लोगों के डर से कलियर में रहने लगे थे दोनों

लोनी गाजियाबाद निवासी मुस्कान के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान कासिफ के महिला के साथ संबंध बन गए और दोनों साथ रहने लगे। आसपास में रहने वाले लोगों को उनका साथ रहना पसंद नहीं था। इस कारण मुस्कान अपने बेटे को लेकर कलियर आकर रहने लगी। इसके बाद कासिफ भी कलियर आकर महिला के साथ रहने लगा और मजदूरी का काम करने लगा था। 

तेज आवाज में वीडियो देखने पर भी गुस्से में आया

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पुलिस पूछताछ में हत्या के पीछे की कई वजह सामने आई हैं। एक तरफ जहां कासिफ महिला के संबंध को लेकर गुस्से में था। वहीं दूसरी ओर घटना वाली रात जब महिला घर से बाहर चली गई तो कासिफ घर में लेट गया। उस समय अयान तेज आवाज में वीडियो देख रहा था। इससे उसका गुस्सा और भी बढ़ गया। 

पेशेवर अपराधी है कासिफ पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके बारे में विभिन्न शहरों में थानों और कोतवाली में पड़ताल करवाई गई। इसमें पता चला कि कासिफ पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली और मेरठ में हत्या, चोरी, लूट समेत अन्य धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT