दीजिए बधाई-रामनगर MP इण्टर कालेज के छात्र दक्ष तिवारी का इंस्पायर अवार्ड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-उत्तराखंड के 14 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इसमें एम0 पी0 हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर के कक्षा 11 के मेघावी छात्र दक्ष तिवारी का भी चयन हुआ है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी है कि, इंस्पायर अवार्ड-मानक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की एक प्रमुख योजना है,

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी दूनागिरी में विज्ञान कार्यशाला: पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के सरल प्रयोगों से छात्रों में जगा कौतूहल

जिसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत, छात्रों को अपने आसपास की समस्याओं के समाधान के लिए नवीन विचारों और मॉडलों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 'प्रगति पोर्टल' का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश


दक्ष के मॉडल के द्वारा एलपीजी रिफिल रिमाइंडर स्टैंड,  जब घरेलू गैस 10% रह जाती है तो यह स्टैंड स्वयं ही मोबाइल के द्वारा सूचना दे देता है वह ऑटोमेटिक गैस बुक भी कर देता है। विद्यालय स्तर पर दक्ष तिवारी ने अपना मॉडल विज्ञान अध्यापिका नीलम सुन्द्रियाल के दिशा-निर्देशन में तैयार किया।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति से सम्मोहन और आभूषण ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, चोरी के कंगन बरामद


दक्ष की इस सफलता पर प्रबंधक विनय जिंदल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा एवं विज्ञान वर्ग के शिक्षकों राजीव शर्मा, शिवेन्द्र चंद, श्याम सुंदर मेहरा, गौरव शर्मा, चारु तिवारी, प्रेमा नेगी, अंकना शाह, हरीश बिष्ट सहित अन्य शिक्षकों ने  राष्ट्रीय स्तर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Ad_RCHMCT