बड़ी खबर-उत्तराखंड मे नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए इन डीएम को दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून

विषयः

वर्षा के कारण उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

महोदया / महोदय,

उपरोक्त विषयक में केन्द्रीय जल आयोग, कार्यालय अधिशासी अभियन्ता हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पुर्वानुमान दिनांक 11.08.2025 (प्रति संलग्न) के क्रम में रायसी (जिला-हरिद्वार), बेतालघाट (जिला-नैनीताल), कुथ्नौर एवं नवगाँव (जिला-उत्तरकाशी) में जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रही है साथ ही अगलार पुल (जिला-टिहरी गढ़वाल) में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रहा

यह भी पढ़ें 👉  'सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है': हल्द्वानी में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी; गौरव सेनानी मिलन में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान

है। उक्त जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अपने-अपने जनपदों में निम्न सावधानियां

बरतना सुनिश्चत करें-

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सिख समाज का राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान अतुलनीय: रुद्रपुर में 'पंजाबी गौरव सम्मेलन' में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

5. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

6. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

7. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

8. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाये।

9. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी ढेला में मनी कथाकार शेखर जोशी की 94वीं जयंती, 'दाज्यू' और 'कोसी का घटवार' के रचनाकार को किया गया याद

10. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। 11. जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया

से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे। 12. केन्द्रीय जल आयोग के लिंक http//ffs.india-water.gov.in से जलस्तर /खतरे की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग (Real Time) करना भी सुनिश्चत करें।

13. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315,

Ad_RCHMCT