अंकिता की बरसी पर कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रम से जनभावना आहत : भट्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा ने देवभूमि की बेटी अंकिता को उसकी बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रमों को दुर्भाग्यपूर्ण और जनभावना को आहत करने वाला बताया है। मामले मे सरकार और जनता पीड़ित परिवार के साथ है और कॉंग्रेस नेता सुर्खियां बटोरने की प्रतिस्पर्धा मे जुटे हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कॉंग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुद्दाविहीन और विचारहीन विपक्ष  दिवंगत अंकिता भण्डारी की मौत पर राजनीति कर रहा है | क्योंकि अब तक की एसआईटी जांच से पीड़ित परिजन और प्रदेश की जनता पूरी तरह संतुष्ट है। साथ ही न्यायालय तक संतुष्टि व्यक्त कर चुका है। लेकिन कॉंग्रेस इस सच्चाई को स्वीकार न कर लगातार भ्रम फैलाकर, बरगलाकर जनता को भड़काने की साजिश में लगी हुई है। जबकि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस दुखद प्रकरण में त्वरित एवं कठोरतम कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया और पूर्ण तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर अकाटय साक्ष्य जुटाये गए, जिसका नतीजा है कि वे सभी सलाखों के पीछे अपनी किए की सजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं । सरकार की तरफ से मजबूती से न्यायालय में पैरवी की जा रही है जिसमे पीड़ित परिजनों की सहमति का पूर्णतया ध्यान रखा जा रहा ह।| उनकी इच्छा के अनुसार अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता को भी बदला गया और उनके सभी सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है | उन्होने ज़ोर देते हुए कहा, हमारी सरकार और संगठन अंकिता की आत्मा और दुखी परिवारजनों को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और तब तक चैन से नहीं बेठेगी जब तक दोषियों को उनके किए की कठोरतम सजा न मिल जाये । 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

 श्री भट्ट ने  कहा कि दिवंगत अंकिता के जाने की हुई क्षति तो कोई पूर्ण नहीं कर सकता है लेकिन भाजपा सरकार दुखी परिजनों की पीड़ा को कम करने और हर संभव सहयोग के लिए लगातार प्रयासरत है | सरकार द्धारा परिवार को आर्थिक सहयोग की दृष्टि से 25 लाख की राशि दी गयी, साथ ही अंकिता के भाई को भी टीएचडीसी में नियुक्ति देने का प्रस्ताव दिया गया। हमारी सरकार और संगठन के लोग लगातार उनके संपर्क में हैं और जो भी जरूरी मदद या सहयोग उनके द्धारा अपेक्षित होगी उसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। 

Ad_RCHMCT