नशे पर अंकुशः पुलिस के अभियान में बड़ी संख्या में तस्करों को किया गया गिरफ्तार, हुई यह कार्रवाई भी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर चलाए गए अभियान में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस वर्ष अगस्त तक आठ माह में पुलिस बड़ी संख्या में तस्करों पर कार्रवाई कर चुकी है। यह अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में प्रदेश में 01 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2023 तक एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल 4917 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कुल 814 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कुल 1620 अभियुक्तों के चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी के बड़े अवसर: दून पहुंचे जापानी प्रतिनिधिमंडल ने परखी भाषा और स्किल; 'सीएम कौशल उन्नयन योजना' की जमकर तारीफ

अशोक कुमार के बताया कि प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाये जाते हैं। समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देशित किया गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए।

Ad_RCHMCT