कॉर्बेट का सबसे रोमांचक जोन खुला, जंगल और वन्य जीवों का अद्भुत संगम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड आने वाले प्रकृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का सबसे चर्चित और पसंदीदा ढिकाला पर्यटन जोन आज फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। मानसून के बाद जैसे ही ढिकाला गेट खुला, पार्क में रौनक लौट आई।

सुबह 6 बजे धनगढ़ी गेट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्यटकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और वन अधिकारियों ने पहली सफारी के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रवेश दिलाया।

हर साल की तरह ढिकाला जोन 15 जून से मानसून के दौरान बंद रहता है। इस दौरान जंगल में नदियाँ उफान पर रहती हैं और सड़कें टूटने का खतरा रहता है। जैसे ही मानसून समाप्त होता है, ढिकाला जोन 15 नवंबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खुल जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विकास का तूफान: सीएम धामी ने 112 करोड़ की 17 बड़ी योजनाओं का उद्घाटन

पहले दिन ही भारी उत्साह देखने को मिला। देश और विदेश से आए पर्यटक सुबह से ही गेट पर कतार में खड़े रहे। जैसे ही गेट खुला, पर्यटक खुशी से झूम उठे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर, यहाँ अधिकारियों के स्थानांतरण तैनाती आदेश जारी

वन विभाग के अनुसार ढिकाला जोन में कुल 41 कमरे हैं और 31 दिसंबर तक सभी नाइट स्टे पूरी तरह बुक हो चुके हैं। पर्यटक इसे दुनिया के टॉप फॉरेस्ट सफारी स्पॉट्स में से एक मानते हैं, घना जंगल, रामगंगा नदी और वन्य जीवों की विविधता इसे बेहद रोमांचक बनाती है।

ढिकाला जोन की खासियत यह है कि यहाँ पर्यटक डे विजिट कैंटर सफारी का आनंद ले सकते हैं और जंगल के बीच बने गेस्ट हाउस में नाइट स्टे का भी अनुभव ले सकते हैं। यही इसे कॉर्बेट का सबसे रोमांचक और लोकप्रिय स्थल बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण विवाद: अब अगली सुनवाई पर टिकी निगाहें

कई पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने महीनों पहले ऑनलाइन बुकिंग कर रखी थी, ताकि बंगाल टाइगर, हाथियों के झुंड, हिरण, गुलदार, जंगली सूअर, मगरमच्छ और दुर्लभ पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकें।

Ad_RCHMCT