दुःखद- ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक मौत, तीन घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हादसों के बीच एक और दर्दनाक दुर्घटना कुमाऊं मंडल से सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में शनिवार तड़के गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

हादसे में नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। दिल्ली से नेपाल जा रहे चार लोग कार में सवार थे। किच्छा के पास सितारगंज रोड पर अचानक गलत दिशा से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Ad_RCHMCT