उत्तराखंड में मिला कोरोना का मरीज, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि न्यूरोलॉजिक परेशानी की वजह से बुजुर्ग का घर पर ही इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

शनिवार को बुजुर्ग को अस्पताल लाकर उनकी कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। शुगर और हार्ट रोग से पीड़ित मरीज चकराता रोड पर रहते हैं। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि मरीज का जीनोम सीक्वेंसिंग करवाया जाएगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही कोरोना वेरिएंट का पता चला पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

देश में कारोना का नया वेरिएंट जेएन.1 इन दिनों देश में तेजी से फैल रहा है। इस वेरिएंट को पहले वेरिएंट के मुकाबले खतनाक माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसे लक्षण ओमीक्रोन वेरिएंट की तरह ही हैं लेकिन यह घातक है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT