साइबर ठगों ने इस तरह झांसे में लेकर कर डाली लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। शेयर मार्केट में अच्छी कमाई की फेसबुक पर पोस्ट देखकर उसके जरिए कमाई के झांसे में एक व्यक्ति ने 6.50 लाख रुपए गंवा दिए। तहरीर पर गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

धोखाधड़ी को लेकर सुरेश बेलवाल उम्र 50 वर्ष निवासी कौलागढ़ ने तहरीर दी। कहा कि फेसबुक विज्ञापन के जरिए कुछ दिन पूर्व शेयर मार्केट में कमाई की पोस्ट देखी। वह आईपीओ ट्रेड नाम की एक पोस्ट से जुड़े। वहां इनवेस्टमेंट के नाम पर पीड़ित से 6.50 लाख रुपए लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

 इसके बाद पता लगा कि यह पोस्ट साइबर ठगों ने डाली हुई थी। तब उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा जर्द कर जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT