डेटिंग ऐप का झांसा, फॉरेक्स का खेल, प्रॉपर्टी डीलर को लाखों की चपत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर डेटिंग ऐप पर युवती से दोस्ती करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। युवती ने निवेश का झांसा देकर करीब 76 लाख 90 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, तीन नवंबर 2025 को प्रॉपर्टी डीलर की डेटिंग ऐप पर एक युवती से मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम अंकित सिंह बताया। बातचीत के दौरान दोनों ने व्हाट्सएप नंबर साझा किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ पर सीएम धामी ने उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने का संकल्प दोहराया।

8 दिसंबर को युवती ने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग का जानकार बताया और इसके फायदे गिनाए। अगले दिन उसने फॉरेक्स अकाउंट बनाया, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर ने पहले 90 हजार रुपए निवेश किए। इसके बाद युवती ने लगातार और रकम जमा करने का दबाव डालना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  STF और वन विभाग का बड़ा धमाका: उत्तराखंड में हाथी के दांतों की तस्करी का भंडाफोड़, ₹1.5 करोड़ की आइवरी बरामद!

शुरुआत में प्रॉपर्टी डीलर के ट्रेडिंग प्रोफाइल पर जमा राशि और मुनाफा दिखता रहा, जिससे उसे भरोसा हुआ। लेकिन 22 दिसंबर को जब उसने रकम निकालने की कोशिश की, तो उसे दो लाख 12 हजार रुपए और जमा करने के लिए कहा गया। 28 जनवरी 2026 को युवती ने कहा कि 30% इनकम टैक्स एडवांस के तौर पर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में जमा करना होगा। इस तरह प्रॉपर्टी डीलर ने कुल 76 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पहाड़ी जिलों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी भी जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT