रामनगर मे नदी में डूबा युवक, शव बरामद

ख़बर शेयर करें -


corbetthalchal रामनगर (नैनीताल)। दिनांक 12 मई 2025 को ढिकुली, रामनगर में एक युवक के नदी में डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना कोतवाली रामनगर को शाम करीब 5:30 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद फायर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर रात तक चले अभियान में युवक का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

अगले दिन 13 मई को रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान खीम राम पुत्र दीवानी राम, निवासी लाल नगरी देघाट, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

मृतक का शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल फायर रेस्क्यू टीम रामनगर के सदस्य:
लीडिंग फायरमैन सुशील कुमार, फायरमैन प्रशांत शर्मा, अजीत सिंह, पुष्कर रावत एवं विपिन कंबोज।

Ad_RCHMCT