उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए नाजिर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेंद्र सिंह कैन्तुरा को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी द्वारा खरीदी गई जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया में सही रिपोर्ट लगाने और नाम चढ़ाने के बदले में घूस की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विजिलेंस की टीम को इस मामले में शिकायत मिलने के बाद ट्रैप टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तहसील धनोल्टी के कार्यालय से घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर और अन्य संभावित स्थानों पर छापेमारी की, जहां उसकी संपत्तियों की जांच की जा रही है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल ऑपरेशन के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है या अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करता है, तो इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर तुरंत दें।

Ad_RCHMCT